Click Here
Click Here

विनीत तिवारी हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे बुद्धिजीवी, कैंडल मार्च निकाल कर की न्याय की मांग

Palamu: ​पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम शहर क्षेत्र में हुए विनीत तिवारी की निर्मम हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों की...

Vineet Tiwari murder case
लोगों ने निकाला कैन्डल मार्च

Palamu: ​पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम शहर क्षेत्र में हुए विनीत तिवारी की निर्मम हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. अपहरण के बाद हुई इस सनसनीखेज हत्या के चार दिन बीत जाने पर भी असली मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसे लेकर पुलिसिया जांच पर सवाल उठने लगे हैं. इसी आक्रोश के बीच न्याय की मांग को लेकर चंद्रशेखर आजाद चौक, रेडमा से छह मुहान तक एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया.

पुलिस कुछ संदिग्धों से कर रही पूछताछ

इस मार्च में शहर के तमाम बुद्धिजीवी और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. हाथों में मोमबत्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने विनीत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. शामिल लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही हत्याकांड का पूर्ण खुलासा नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा. फिलहाल पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, लेकिन मुख्य अपराधियों के अब तक फरार रहने से परिजनों में गहरा असंतोष व्याप्त है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: रांची के कायाकल्प की तैयारी: मुख्यमंत्री ने दी स्मार्ट सिटी और पर्यटन परियोजनाओं को गति, अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *