Click Here
Click Here

पांकी रोड की बदहाली पर भड़का जनाक्रोश, दो दिन में सुधार नहीं हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी

Palamu: पलामू प्रमंडल के हृदय स्थल मेदिनीनगर की प्रमुख लाइफलाइन पांकी रोड इन दिनों अपनी बदहाली के कारण स्थानीय निवासियों के लिए...

Palamu: पलामू प्रमंडल के हृदय स्थल मेदिनीनगर की प्रमुख लाइफलाइन पांकी रोड इन दिनों अपनी बदहाली के कारण स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है. सड़क की जर्जर स्थिति और प्रशासन की उदासीनता से नाराज झामुमो युवा नेता सन्नी शुक्ला और स्थानीय नागरिकों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है. सन्नी शुक्ला ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिनों के भीतर सड़क की मरम्मती और गड्ढों को भरने का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो पांकी रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया जाएगा.

जीएलए कॉलेज और अस्पतालों वाले मार्ग पर जानलेवा गड्ढे

यह मार्ग शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ जी.एल.ए. कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, कई बड़े अस्पताल और शिक्षण संस्थान स्थित हैं. इसके बावजूद चरकी भट्ठा क्षेत्र में सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं. स्थानीय लोगों को खुद ही मिट्टी और पत्थर डालकर इन गड्ढों को भरने की कोशिश करनी पड़ रही है ताकि किसी की जान न जाए.

add1

ALSO READ: पाकुड़: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, झारखंड गठन के 25 साल बाद भी शिक्षकों की भारी कमी

प्रशासन पर तंज, जल्द कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे गड्ढे ही अब इस शहर की पहचान बन गए हैं. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जितेंद्र पांडेय, संकट मोचन, उमेश अग्रवाल, सुमित पांडेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन से अविलंब राहत की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *