Click Here
Click Here

सिमडेगा में रजत जयंती पर मिनी मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दिखाया जोश

SIMDEGA: जिला स्थापना की रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर हैरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम परिसर के मुख्य द्वार से मिनी मैराथन का आयोजन किया...

SIMDEGA: जिला स्थापना की रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर हैरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम परिसर के मुख्य द्वार से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर सिंह एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की ने हरी झंडी दिखाकर किया. इस दौरान कई प्रशासनिक पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे.

शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी मैराथन

मैराथन की शुरुआत हैरिटेज सेंटर परिसर से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आयोजित की गई. निर्धारित मार्ग के अनुसार दौड़ मुख्य मार्ग, नीचे बाजार, भट्टीटोली, कॉलेज मोड़ एवं बाजारडांढ़ होते हुए आगे बढ़ी.

add1

महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग रूट

महिला वर्ग की दौड़ अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से होते हुए सदर प्रखंड के समीप समाप्त हुई, जबकि पुरुष वर्ग की दौड़ जेल मोड़, उत्कृष्ट विद्यालय और सामटोली मार्ग से होते हुए सदर प्रखंड तक पहुंची.

Also Read: पाकुड़: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, झारखंड गठन के 25 साल बाद भी शिक्षकों की भारी कमी

युवाओं और छात्रों ने दिखाया उत्साह

प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया. प्रतिभागियों में युवाओं के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की भी अच्छी भागीदारी देखी गई, जिससे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

विजेताओं को सांध्य कार्यक्रम में किया जाएगा सम्मानित

मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांध्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा. आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *