Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING- ED समन अवहेलना मामले में CM हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत 

रांची/दिल्ली: ED (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा दर्ज शिकायत वाद (कंप्लेन केस) पर रांची सिविल कोर्ट के CJM (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) द्वारा लिये गए...

रांची/दिल्ली: ED (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा दर्ज शिकायत वाद (कंप्लेन केस) पर रांची सिविल कोर्ट के CJM (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) द्वारा लिये गए संज्ञान को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई.

Also Read: रांची के बाद अब धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बुधवार की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए इस मामले में रांची की MP -MLA कोर्ट की विशेष कोर्ट की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है. इसके साथ ही अदालत ने ED को इस मामले में नोटिस जारी किया है.

Also Read: CAG के निर्देश पर NTPC की खनन गतिविधियों का थीम ऑडिट शुरू, CAG को भेजे लीगल नोटिस के बाद बड़ा एक्शन

HC के आदेश को CM ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस जॉयमंगल बागची की खंडपीठ में मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई हुई. हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता प्रज्ञा सिंह बघेल ने बहस की.

बता दें कि इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने MP-MLA कोर्ट के आदेश को रद्द करने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश को मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *