Click Here
Click Here

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात, वैगन फैक्ट्री की स्थापना और नई ट्रेनों के परिचालन की रखी मांग

PALAMU: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात कर...

PALAMU: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों का पत्र सौंपा.

वैगन फैक्ट्री स्थापना का प्रस्ताव

इस मुलाकात के दौरान सांसद ने गढ़वा रोड या जपला में ‘वैगन उत्पादन एवं रख-रखाव सुविधा’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रेलवे की पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और इस परियोजना से स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा. रेल मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए व्यवहार्यता अध्ययन कराने का भरोसा दिया.

add1

नई ट्रेनों के परिचालन की मांग

रेलवे नेटवर्क के विस्तार और यात्रियों की सुविधा के लिए सांसद ने कई नई ट्रेनों के परिचालन का अनुरोध किया। इनमें चोपन-देवघर एक्सप्रेस, चोपन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस और रांची-अहमदाबाद एक्सप्रेस शामिल हैं.

Also Read: सिमडेगा में कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता रैली, न्याय प्रशासन सड़क पर उतरा

राजधानी एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का आग्रह

उन्होंने नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस (वाया डालटनगंज-चोपन) की फ्रीक्वेंसी को सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर तीन दिन करने का भी आग्रह किया. अंडर ब्रिज निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया सांसद ने हैदरनगर ब्लॉक के सरगड़ा टोला में नावाडीह रेलवे फाटक के पास अंडर ब्रिज निर्माण का मुद्दा भी उठाया, जिसे रेल मंत्री ने निर्माण सूची में शामिल करने का आश्वासन दिया.

पलामू के विकास को मिलेगी नई दिशा

सांसद ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से पलामू की अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *