झारखंड: पीड़ित मुआवजा योजना के लिए 25 करोड़ रुपये जारी, जिलों को जल्द मिलेगा फंड

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य में अपराध और अन्य आपदाओं से प्रभावित पीड़ितों को बड़ी राहत दी है. गृह, कारा एवं आपदा...

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य में अपराध और अन्य आपदाओं से प्रभावित पीड़ितों को बड़ी राहत दी है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड विक्टिम कम्पनसेशन स्कीम के तहत पीड़ितों को मुआवजे के भुगतान के लिए 25 करोड़ रुपये राशि आवंटित की है.

जाने किसे मिलेगा लाभ:

यह राशि उन पीड़ितों या उनके आश्रितों को दी जाएगी जो राज्य सरकार की मुआवजा नीति के अंतर्गत आते हैं. इसमें गंभीर अपराधों या अन्य दुर्घटनाओं के शिकार लोग शामिल हैं. इस राशि का संचालन निदेशालय, अभियोजन के माध्यम से किया जाएगा. जिला स्तर पर इन पैसों का वितरण संबंधित जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा.

Read Also: चतरा में जल संकट की भयावह तस्वीर: रेत खोदकर प्यास बुझाने को मजबूर आदिम जनजाति, ‘नल-जल’ योजना पर सवाल
यह आवंटन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है. सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इस राशि का उपयोग केवल मुआवजे के लिए ही किया जाएगा. यदि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक पैसा खर्च नहीं होता है, तो उसे सरेंडर करना होगा। किसी अन्य कार्य के लिए इन पैसों का डायवर्शन नहीं किया जा सकेगा.।इस राशि की निकासी ‘सचिवालय कोषागार या संबंधित जिलों के कोषागारों से की जा सकेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *