नए समाहरणालय में कार्यालयों का हुआ स्थानांतरण, पारंपरिक विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया विधिवत प्रवेश

LOHARDAGA: जिला मुख्यालय में नव निर्मित समाहरणालय भवन में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का विधिवत स्थानांतरण किया गया. इस अवसर पर पूरे परिसर...

LOHARDAGA: जिला मुख्यालय में नव निर्मित समाहरणालय भवन में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का विधिवत स्थानांतरण किया गया. इस अवसर पर पूरे परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया.

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जहां पुजारियों व पाहन द्वारा विधिपूर्वक हवन और पूजा संपन्न कराई गई. इसके बाद उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नए भवन में प्रवेश कर कार्यारंभ किया. अधिकारियों ने इसे जिले के प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

उपायुक्त और एसपी का संबोधन

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने अपने संबोधन में कहा कि नए समाहरणालय भवन के शुरू होने से सभी विभाग एक ही परिसर में संचालित होंगे, जिससे आम जनता को विभिन्न सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. वहीं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि बेहतर समन्वय और त्वरित निर्णय लेने में यह नई व्यवस्था सहायक सिद्ध होगी.

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन

नए भवन में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. इसमें पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, डिजिटल कार्य प्रणाली, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तथा आम लोगों के लिए सुविधाजनक सेवा केंद्र उपलब्ध कराए गए हैं. पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सकारात्मक रहा, जिससे नए समाहरणालय में कार्य की एक शुभ शुरुआत मानी जा रही है.

अधिकारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.

किस तल्ले में कौन सा कार्यालय

नवनिर्मित समाहरणालय भवन में पुराने समाहरणालय भवन में संचालित व अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों के स्थानांतरण के लिए परियोजना निदेशक, आईटीडीए की अध्यक्षता में एक समिति बनायी गयी थी. समिति के निर्णयोपरांत जो निर्णय लिया गया उसके अनुसारः

ग्राउण्ड फ्लोर

  • ग्राउण्ड फ्लोर के ब्लॉक ए में जिला निर्वाचन कार्यालय (ए001,002,003), जिला समाज कल्याण कार्यालय (ए004), विधि शाखा (ए005), जिला आपूर्ति कार्यालय (ए006, 007 एवं 008), झारनेट वीसी रूम (ए009), झारनेट ऑफिस (ए010) और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी का कक्ष (ए011) है.
  • ग्राउण्ड फ्लोर के ब्लॉक बी में पुलिस अधीक्षक का कार्यालय (बी001, बी 007, बी 009 एवं बी 010), जिला नियंत्रण कक्ष (बी002), जिला परिवहन पदाधिकारी का कार्यालय (बी003), सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग का कक्ष (बी004), जिला परिवहन कार्यालय (बी005 एवं बी006), सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग का कक्ष (बी008) हैं.
  • ग्राउण्ड फ्लोर के ही ब्लॉक सी में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी का कार्यालय (सी001 एवं सी002), जिला अवर निबंधक कार्यालय (सी003, सी007 एवं सी008), कोषागार कार्यालय (सी004 एवं सी005), अवर निबंधक कक्ष (सी006) हैं.

पहला तल्ला

  • नया समाहरणालय के पहला तल्ला में उपायुक्त कक्ष (ए102), उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी (ए101), उपायुक्त का कोर्ट रूम (ए105), नजारत कार्यालय व स्टोर (ए106), नजार उप समाहर्ता का कक्ष (ए107), सम्मेलन कक्ष (ए109) एवं गोपनीय शाखा (ए110) हैं.
  • प्रथम तल के ब्लॉक बी में सभी कमरे पुलिस अधीक्षक से संबंधित विभिन्न पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए आरक्षित है.
  • प्रथम तल के ब्लॉक सी में अपर समाहर्ता का कार्यालय (सी101), राजस्व कार्यालय एवं पीएमयू (सी102), डीपीएमयू (सी103), एनआईसी (सी104, 105 एवं 106), अपर समाहर्ता का कोर्ट रूम (सी107), स्थापना कार्यालय (सी108) एवं स्थापना उप समाहर्ता का कक्ष (सी109) शामिल है.

Also Read: बुंडू में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

दूसरा तल

  • द्वितीय तल के ब्लॉक ए में डीडीसी ऑफिस का मीटिंग हॉल (ए201), डीडीसी कक्ष (ए202), ग्रामीण विकास कार्यालय/जलछाजन (ए203), मनरेगा परियोजना पदाधिकारी का कार्यालय (ए204), डीआरडीए निदेशक का कक्ष (ए205), विकास शाखा कार्यालय (ए206) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का कार्यालय (ए207) शामिल है.
  • द्वितीय तल के ब्लॉक बी में पंचायती राज पदाधिकारी का कक्ष (बी201), परियोजना निदेशक आईटीडीए का कार्यालय (बी202) एवं जिला कल्याण कार्यालय (बी203 से बी207) शामिल है.
  • द्वितीय तल के ब्लॉक सी में जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय (सी201 एवं सी202), जिला शिक्षा अधीक्षक का कार्यालय एवं सर्वशिक्षा अभियान (सी204), जिला शिक्षा अधीक्षक का कक्ष (सी205) शामिल है.

तीसरा तल्ला

  • समाहरणालय के तृतीय तल के ब्लॉक ए में जिला योजना कार्यालय (ए305) एवं जिला योजना पदाधिकारी का कक्ष (ए306) हैं.
  • तृतीय तल के ब्लॉक बी में सामान्य शाखा प्रभारी का कार्यालय (बी301), नीलाम पत्र (बी302), जेएसएलपीएस कार्यालय (बी304 एवं 305) और सामान्य शाखा कार्यालय (बी307) शामिल हैं.
  • तृतीय तल के ब्लॉक सी में कार्यपालक दण्डाधिकारी (सी301), सांख्यिकी कार्यालय (सी302), खेल व पर्यटन कार्यालय (सी303 एवं 304) और जिला खनन कार्यालय (सी305) शामिल है.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *