Click Here
Click Here
Click Here

भीषण गर्मी को लेकर डालसा की पहल, जागरूकता सह राहत शिविर की शुरुआत

Ranchi: भीषण गर्मी को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा न्यायाधीश सह कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर जागरूकता...

Ranchi: भीषण गर्मी को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा न्यायाधीश सह कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर जागरूकता सह राहत शिविर की शुरुआत की गई. इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को लू से बचाव के उपाय बताए गए, वहीं रांची के व्यवहार न्यायालय परिसर में ओआरएस घोल का वितरण किया गया.

डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

कैंप के दौरान पेनेसिया अस्पताल और सदर अस्पताल रांची के डॉक्टरों ने विशेष शिविर लगाकर लोगों को लू से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी. इस अवसर पर न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद, डालसा सचिव कुमारी रंजना अस्थाना, न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 और डालसा सचिव राकेश रोशन ने अभियान की शुरुआत को हरी झंडी दिखाई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: रांची : वृद्धाश्रम पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, बुजुर्गों की देखभाल और इलाज के दिए निर्देश

जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना उद्देश्य

न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान दिहाड़ी मजदूर, फुटपाथ पर रहने वाले लोग, छोटे विक्रेता और ट्रैफिक पुलिस जैसे जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाना डालसा का मुख्य उद्देश्य है.

पानी और ORS के वितरण पर जोर

डालसा सचिव राकेश रोशन ने कहा कि तेज गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इसलिए अधिक से अधिक पेयजल और ओआरएस का सेवन जरूरी है. उन्होंने लोगों से अधिक पानी पीने और सतर्क रहने की अपील की.

प्रमुख स्थानों पर चलाया जाएगा अभियान

जागरूकता अभियान के तहत रांची के कई प्रमुख स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां राहत सामग्री वितरण और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा. इनमें डोरंडा, पुलिस बूथ, अपर बाजार, रांची रेलवे स्टेशन, आईटीआई बस स्टैंड, खादगढ़ा बस स्टैंड, फिरायालाल चौक, महात्मा गांधी मार्ग और डेली मार्केट जैसे स्थान शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *