पानी भरने गई महिला का पैर फिसला, कुएं में गिरकर मौत

Gumla: सदर थाना क्षेत्र के मोकरो टुकुटोली में एक दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय सोमारी उरांव की कुएं में गिरने से मौत...

सांकेतिक तस्वीर

Gumla: सदर थाना क्षेत्र के मोकरो टुकुटोली में एक दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय सोमारी उरांव की कुएं में गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

पैर फिसलने की आशंका

मृतका के भाई मुनेश्वर उरांव ने बताया कि गुरुवार सुबह सोमारी उरांव रोज की तरह पानी भरने के लिए घर के पास स्थित कुएं पर गई थी. इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह संतुलन खो बैठी और सीधे कुएं में गिर गई.

देर से चली घटना की जानकारी

करीब डेढ़ घंटे बाद जब अन्य लोग पानी भरने के लिए कुएं पर पहुंचे, तो उन्होंने महिला को कुएं में गिरा देखा. इसके बाद तुरंत परिजनों को सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया.

Also Read: NTPC पकरी बरवाडीह का कीर्तिमान, 100 मिलियन मीट्रिक टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा पार

मौके पर ही हो चुकी थी मौत

स्थानीय लोगों ने महिला को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही गुमला पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

परिवार में पसरा मातम

परिजनों के अनुसार सोमारी उरांव का विवाह नहीं हुआ था और वह अपने परिवार के साथ ही रहती थी. इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार गहरे सदमे में है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *