Click Here
Click Here
Click Here

NTPC पकरी बरवाडीह का कीर्तिमान, 100 मिलियन मीट्रिक टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा पार

Hazaribagh: सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख बिजली कंपनी एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजना पकरी बरवाडीह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 100...

Hazaribagh: सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख बिजली कंपनी एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजना पकरी बरवाडीह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 100 मिलियन मीट्रिक टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है. इस उपलब्धि के साथ यह परियोजना देश की अग्रणी कोयला खदानों में शामिल हो गई है.

उत्पादन की शुरुआत और सफर

परियोजना से कोयला उत्पादन की शुरुआत जनवरी 2017 में हुई थी. इसके एक महीने बाद फरवरी 2017 में पहला रेल रैक रवाना किया गया. अप्रैल 2019 में इस खदान को आधिकारिक रूप से वाणिज्यिक घोषित किया गया, जिसके बाद उत्पादन में लगातार तेजी आई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: हजारीबाग में सजेगा शतरंज महाकुंभ: 16 मई से ऑल इंडिया टूर्नामेंट, 800+ खिलाड़ी, 6.11 लाख इनामी राशि और 40 लाख का आयोजन

तकनीकी विकास से मिली गति

इस सफलता के पीछे आधुनिक तकनीक और मजबूत अवसंरचना की अहम भूमिका रही है. वर्ष 2022 में कोल हैंडलिंग प्लांट के स्ट्रीम ए और बी की सफल शुरुआत ने उत्पादन और परिवहन को और तेज कर दिया.

उन्नत कन्वेयर प्रणाली की खासियत

यह परियोजना एशिया की सबसे लंबी बंद कोयला कन्वेयर प्रणाली से लैस है. यह प्रणाली खदान को सीधे बनादाग रेलवे साइडिंग से जोड़ती है, जिससे कोयले का परिवहन सुचारु रूप से होता है और धूल व प्रदूषण का असर भी कम रहता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *