Click Here
Click Here
Click Here

रांची में सियासी संग्राम : महिला कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, ‘ड्रामा ऑफ द ईयर’ तक कह डाला

Ranchi: महिला आरक्षण को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महिला कांग्रेस नेताओं...

Ranchi: महिला आरक्षण को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महिला कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी इस मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है. पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तीखा बयान देते हुए कहा कि भाजपा सड़कों पर “राजनीतिक ड्रामेबाजी” कर रही है. उन्होंने तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर” का अवॉर्ड देने की बात कही. मंत्री तिर्की ने सवाल उठाया कि जब 2023 में महिला आरक्षण विधेयक पास हो चुका है, तो विशेष सत्र में आखिर क्या लाया गया था. उनके अनुसार, भाजपा की मंशा महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन लागू करने की थी. उन्होंने यह भी कहा कि अब तक इस कानून का गजट नोटिफिकेशन नहीं हुआ है और नई जनगणना व परिसीमन का बहाना बनाकर इसे टाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें : बरही में एनडीआरएफ का दमदार मॉक ड्रिल, आपदा से जंग के लिए लोगों को बनाया ‘जीवन रक्षक’

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

महिला कांग्रेस चलाएगी पोस्टकार्ड अभियान 

इस दौरान महिला कांग्रेस ने पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की घोषणा भी की. संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने बताया कि झारखंड से 10 लाख पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे, जिनमें महिला आरक्षण लागू करने और ओबीसी महिलाओं को भी इसमें शामिल करने की मांग होगी. रमा खलखो ने कहा कि भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे “भ्रम” के खिलाफ देशभर में अभियान चलाया जाएगा. अलग-अलग प्रमंडलों में महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्रियां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को इस मुद्दे की सच्चाई बताएंगी. साथ ही 6 मई को लोक भवन के सामने बड़ा धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : रांची में गूंजेगा स्केटिंग का राष्ट्रीय महाकुंभ, 12वीं नेशनल रैंकिंग स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप की तैयारी तेज

भाजपा राजनीतिक लाभ लेना चाहती है : अंबा प्रसाद

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2023 में पारित विधेयक अब कानून बन चुका है, फिर इसे लागू क्यों नहीं किया जा रहा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विशेष सत्र और संशोधन के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहती है. वहीं, राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार उसके “चाल, चरित्र और चेहरा” को उजागर करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपनी राजनीतिक रणनीति के लिए महिलाओं के मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *