रांची: झारखंड के खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है. राज्य में पहली बार ‘12वीं नेशनल रैंकिंग स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप’ का आयोजन रांची में 17 जून से 21 जून 2026 तक किया जाएगा. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं. इसी क्रम में रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार (आईएएस) से शिष्टाचार मुलाकात कर आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की. बैठक में एसोसिएशन के सचिव सुमित शर्मा, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता और राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियांश गुप्ता उपस्थित रहे.
एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच
प्रतिनिधिमंडल ने सचिव को अवगत कराया कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर के शीर्ष स्केटर्स भाग लेंगे. सचिव मुकेश कुमार ने रांची में इस आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खेल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया. एसोसिएशन के सचिव सुमित शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता झारखंड के मअपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच साबित होगी. साथ ही, इससे राज्य में स्केटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इस आयोजन से रांची एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है.
ALSO RAED : गुमला : भंवरों ने स्कूली बच्चों पर किया हमला, 11 साल की लड़की बुरी तरह जख्मी, कई बच्चे भी हुए घायल
