भारत की जनगणना 2027 को लेकर कोडरमा उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Koderma: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य 16 मई 2026 से 14...

Koderma: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा. इस कार्य के लिए कोडरमा जिले में कुल 270 पर्यवेक्षक एवं 1539 प्रगणकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. कोडरमा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को मिलाकर कुल 09 चार्ज बनाए गए हैं. संबंधित प्रखंडों के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा शहरी क्षेत्रों के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है.

स्व-गणना की सुविधा और पोर्टल की जानकारी

प्रथम चरण में आम नागरिकों की सुविधा हेतु पहली बार स्व-गणना (Self Enumeration) की व्यवस्था की गई है. इसके लिए विशेष पोर्टल www.se.census.gov.in दिनांक 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा.

स्व-गणना के दौरान नागरिक जनगणना 2027 के प्रथम चरण में पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों में से प्रश्न 4 से 33 तक का उत्तर स्वयं पोर्टल पर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर तथा OTP सत्यापन के माध्यम से कर सकते हैं. जानकारी सबमिट करने के उपरांत एक एसएमएस के माध्यम से SE ID प्राप्त होगा, जिसे संबंधित क्षेत्र के प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा.

ALSO READ: रांची में सियासी संग्राम : महिला कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, ‘ड्रामा ऑफ द ईयर’ तक कह डाला

प्रश्नावली (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना)

  1. भवन नंबर (नगर/स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)
  2. जनगणना मकान नंबर
  3. जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
  4. जनगणना मकान की दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
  5. जनगणना मकान की छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
  6. जनगणना मकान का उपयोग (आवासीय/व्यावसायिक/अन्य)
  7. जनगणना मकान की हालत (अच्छी/रहने योग्य/जर्जर)
  8. परिवार क्रमांक
  9. परिवार में सामान्य: रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
  10. परिवार के मुखिया का नाम
  11. परिवार के मुखिया का लिंग
  12. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य वर्ग से संबंधित है
  13. मकान स्वामित्व की स्थिति
  14. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
  15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या
  16. पेयजल का मुख्य स्रोत
  17. पेयजल स्रोत की उपलब्धता
  18. प्रकाश का मुख्य स्रोत
  19. शौचालय की सुलभता
  20. शौचालय का प्रकार
  21. गंदे पानी की निकासी
  22. स्नानगृह की उपलब्धता
  23. रसोईघर तथा एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
  24. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन
  25. रेडियो/ट्रांजिस्टर
  26. टेलीविजन
  27. इंटरनेट सुविधा
  28. लैपटॉप/कम्प्यूटर
  29. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
  30. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
  31. कार/जीप/वैन
  32. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
  33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना हेतु)

जनभागीदारी और प्रचार-प्रसार पर जोर

सभी गणमान्य एवं विशिष्ट व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे स्व-गणना कार्य का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि आम नागरिक भी प्रेरित होकर इसमें सहभागिता सुनिश्चित करें. मीडिया प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया है कि इस महत्वपूर्ण अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें तथा सही एवं प्रमाणिक जानकारी का प्रसार करें. किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना से बचना अत्यंत आवश्यक है.

जिलेवासियों से अपील

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है—
“हर परिवार अपनी जनगणना की जानकारी स्वयं दर्ज करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. आपकी छोटी-सी भागीदारी जिले के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करेगी तथा विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाएगी.”

ALSO READ: बरही में एनडीआरएफ का दमदार मॉक ड्रिल, आपदा से जंग के लिए लोगों को बनाया ‘जीवन रक्षक’

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के अलावा जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी नीतीश कुमार निशांत, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जिला जनगणना समन्वयक अक्षय कुमार सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि व अन्य कर्मी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *