Chakradharpur: आज 30 अप्रैल 2026 को मोदी आहार कार्यालय, चक्रधरपुर में जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक पासवान ने की. बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई.
कार्यकर्ताओं में भरा जोश
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक पासवान ने कहा कि आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए जिले भर के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उनमें नया जोश और ऊर्जा भरने का कार्य किया.
विपक्ष पर साधा निशाना: पुतला दहन और मशाल जुलूस का ऐलान
पासवान ने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष ने सदन में 33% महिला आरक्षण बिल को पारित होने से रोककर अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है. इसके विरोध में जिला स्तर पर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके तहत राहुल गांधी का पुतला दहन और एक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा.
16-17 मई को होगा बड़ा सदस्यता ग्रहण समारोह
संगठन विस्तार की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया, कि आगामी 16 और 17 मई को मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर भी कार्यसमिति में रणनीति तैयार की गई.
यह भी पढ़ें: विभावि राजनीति विज्ञान विभाग में नारकोटिक्स पर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित
