लोहरदगा : उपायुक्त ने दीदी कैफे का निरीक्षण, संचालन शुरू करने का दिया निर्देश

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज नीति आयोग के अवार्ड मनी से नगर परिषद क्षेत्र में निर्मित दीदी कैफे का निरीक्षण...

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज नीति आयोग के अवार्ड मनी से नगर परिषद क्षेत्र में निर्मित दीदी कैफे का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने दीदी कैफे के मुख्य द्वार, किचेन, इंटीरियर डेकोरेशन, खिड़कियों में मच्छरदानी, दीदी कैफे का पोर्टिको, टॉयलेट-वॉशरूम, वॉश बेसिन काउंटर, दीवार का डेकोरेशन, दीदी कैफे का बाहरी परिसर, वस्तुओं की गुणवत्ता आदि का अवलोकन किया. छूटे हुए कार्यों को पूरा कराकर संचालन जल्द शुरू कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. उपायुक्त ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में गुणवत्ता का ख्याल रखा जाय. सभी कार्य समय पर पूरा कराएं और संचालन प्रारंभ कराएं.

यह भी पढ़ें : रांची : कल से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री-म्यूटेशन 4 दिनों तक रहेगा बंद, जानिए क्यों?

दीदी कैफे की आवश्यकता व उद्देश्य

दीदी कैफे के खुलने से जहां शहरवासियों को स्वच्छ एवं बेहतर खान-पान की सुविधा मिलेगी, वहीं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त होगा. दीदी कैफे का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों करेंगी. कैफे में चाय, नाश्ता, घरेलू व्यंजन एवं अन्य खाद्य सामग्री उचित दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी. कैफे को आकर्षक बनाया गया है ताकि लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके. इस अवसर पर जिला अभियंता तारिणी प्रसाद, मुखिया, पीपीआईए फेलो व अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : पुलिस वेतन घोटाला: CID की कार्रवाई, 1.98 करोड़ रुपये फ्रीज, आरोपी की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, 10 करोड़ का हुआ मनी ट्रेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *