ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर अविलंब लागू हो महिला आरक्षण- सुनील साहू

Bermo: राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ बोकारो जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक बोकारो थर्मल के गोविंदपुर सी पंचायत सचिवालय में गुरुवार को...

Rashtriya Janata Dal
राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ बोकारो जिला की बैठक

Bermo: राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ बोकारो जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक बोकारो थर्मल के गोविंदपुर सी पंचायत सचिवालय में गुरुवार को संपन्न हुई. प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक की अध्यक्षता एवं प्रोफेसर गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू और प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर सिंह यादव, अनवर आलम उपस्थित थे.

2023 में ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम को सर्वसम्मति से किया गया था पारित

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि राष्ट्रीय जनता दल समेत सभी विपक्षी दलों ने वर्ष 2023 में ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम को सर्वसम्मति से पारित कर दिया था, लेकिन केंद्र सरकार इसे लागू न करके देश को गुमराह करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने मांग की, कि यदि सरकार महिला विरोधी नहीं है, तो ओबीसी महिलाओं की उचित भागीदारी सुनिश्चित करते हुए महिला आरक्षण को अविलम्ब प्रभावी बनाया जाए. वहीं, प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर सिंह यादव ने जोर देते हुए कहा कि लोकसभा की सभी 543 सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करते हुए तत्काल 181 सीटें महिलाओं के लिए घोषित की जानी चाहिए और इसमें ओबीसी वर्ग की महिलाओं का हक सुनिश्चित होना चाहिए.

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर वक्ताओं ने पार्टी की मजबूती और सामाजिक न्याय पर भी अपने विचार साझा किए. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अनवर आलम, अरुण कुमार यादव, महेंद्र साव, युनुस अंसारी, रोहित लाल यादव, रॉकी साव, जयनंदन महतो, बिरेन्द्र यादव, बृज मोहन प्रसाद, प्रेम कुमार के अलावा भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं, जिनमें उषा देवी, शारदा देवी, अरुणा साहू, रेशमा खातून, चन्द्रावती देवी, रंजु देवी, मामुनी खान, पुनम देवी, आशा देवी, कुन्ती देवी, धुरपति देवी, साइस्ता प्रवीण, लीला देवी और शबाना प्रवीण शामिल रहीं. बैठक में मनोज साव, राजाराम साह और महादेव साव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: डीडीसी स्मृता कुमारी ने की JSLPS योजनाओं की समीक्षा, समय पर लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *