अलोन्स ड्रीमकैचर्स स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत, 96.8% अंक हासिल कर शिफा आरिफ बनी स्कूल टॉपर

Ranchi: अलोन्स ड्रीमकैचर्स स्कूल, कांके बुकरू के छात्र- छात्राओं का सीआईएससीई (CISCE) के दसवीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ अव्वल...

Alone Dreamcatchers School Result
अलोन्स ड्रीमकैचर्स स्कूल के टॉपर्स

Ranchi: अलोन्स ड्रीमकैचर्स स्कूल, कांके बुकरू के छात्र- छात्राओं का सीआईएससीई (CISCE) के दसवीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ अव्वल प्रदर्शन रहा. सीआईएससीई (आईसीएस) नई दिल्ली से संबद्धता प्राप्त अलोन्स ड्रीमकैचर्स स्कूल, द स्कूल फार टुमोरो के तर्ज पर इनोवेटिव आइडियाज व माडर्न टेक्निक के साथ छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने की दिशा में सफलता पूर्वक अग्रसर है. साल 2026 में अलोन्स ड्रीमकैचर्स के 12 स्टूडेंट्स के प्रथम बैच ने सीआईएससीई के दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए.

छात्राओं का प्रदर्शन उम्दा

इसमें छात्राओं का प्रदर्शन उम्दा रहा. इस परीक्षा में स्कूल की छात्रा शिफा आरिफ 96.8% अंकों से सफलता हासिल कर स्कूल टॉपर रही और विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है. वहीं, इसी स्कूल की छात्रा हुमैरा फिरदौस 94.8% अंकों के साथ स्कूल की सेकेंड टॉपर रही. वहीं शाद अजमल (93.2% ),अरीबा रिजवान ( 91.4% ) व साइना परवीन ( 89.4%) अंक हासिल कर क्रमशः थर्ड, फोर्थ व फिफ्थ टॉपर्स रहे.

यह भी पढ़ें: प्रदूषण पर सख्ती: राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए कड़े निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *