Gumla: जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्गू स्कूल की कक्षा 9वीं की छात्रा निधि कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
घर से निकली, फिर नहीं लौटी
मृतका के पिता प्रहलाद सिंह ने बताया कि घर में नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें निधि कुमारी ने दिनभर सहयोग किया. इसके बाद वह देर शाम आम तोड़ने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी.
Also Read: एसिड अटैक और दिव्यांगों के मामलों की सुनवाई के लिए 6 महीने की समय सीमा तय
पेड़ से लटकता मिला शव
परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो घर से करीब 200 मीटर दूर एक पेड़ पर उसका शव फंदे से लटकता हुआ मिला. यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया.
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल है.
