Click Here
Click Here
Click Here

ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Gumla: सदर थाना क्षेत्र के टैसेरा मोड़ के पास गुरुवार रात ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत...

Gumla: सदर थाना क्षेत्र के टैसेरा मोड़ के पास गुरुवार रात ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतक और घायल की पहचान

मृतक की पहचान अंबवा बेरटोली निवासी 32 वर्षीय अरविंद खड़िया के रूप में हुई है, जबकि घायल बंगरू पालकोट निवासी 30 वर्षीय पैरू बिलुंग है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

घर छोड़ने के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार, अरविंद खड़िया अपनी बाइक से पैरू बिलुंग को उसके घर छोड़ने के लिए बंगरू जा रहा था. इसी दौरान टैसेरा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई.

Also Read: कक्षा 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जोरदार टक्कर में दोनों घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान अरविंद खड़िया ने दम तोड़ दिया, जबकि पैरू बिलुंग की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *