BCCL का बड़ा तोहफा, धनबाद में बनेगा 350 करोड़ का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

Dhanbad : कोयलांचल के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने 200...

Dhanbad : कोयलांचल के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने 200 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण की घोषणा की है, जिसकी अनुमानित लागत 350 करोड़ रुपये है. इस परियोजना को बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. अस्पताल बनने के बाद मरीजों को इलाज के लिए रांची, कोलकाता या वेल्लोर जैसे बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें एक ही छत के नीचे उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी.

Also Read : बीसीसीएल में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन, शहीदों को श्रद्धांजलि और श्रमिकों का सम्मान

कार्डियोलॉजी से कैंसर तक इलाज, जल्द बनेगी कमेटी

इस अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जैसे गंभीर रोगों के लिए विशेष विभाग बनाए जाएंगे. करीब 12 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस अस्पताल से धनबाद के साथ गिरिडीह, जामताड़ा और बोकारो के लोगों को भी लाभ मिलेगा. परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए मई के पहले सप्ताह में एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की जाएगी, जो जमीन चयन और तकनीकी पहलुओं का आकलन करेगी. प्रबंधन के लिए पीपीपी मॉडल पर विचार किया जा रहा है और कोल इंडिया से अंतिम मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *