बीसीसीएल में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन, शहीदों को श्रद्धांजलि और श्रमिकों का सम्मान

Dhanbad : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए. सुबह रांगाटांड स्थित खनिक प्रतिमा पर...

Dhanbad :  भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए. सुबह रांगाटांड स्थित खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कोयला नगर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर निदेशक मानव संसाधन मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक तकनीकी संचालन संजय कुमार सिंह, निदेशक वित्त राजेश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Also Read :  आदित्यपुर में इंटक की मजदूर दिवस संगोष्ठी, मजदूरों के अधिकारों पर जोर

श्रमिकों के सम्मान के साथ जनसंवाद और कल्याण पर जोर

श्रमिक दिवस के मौके पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वधर्म प्रार्थना सभा, स्वच्छता किट वितरण और ठेका श्रमिकों का सम्मान शामिल रहा. सेंट्रल हॉस्पिटल में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों को किट दिए गए. सीएमडी ने श्रमिक क्वार्टरों का निरीक्षण कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कोयला श्रमिक देश की ऊर्जा सुरक्षा की रीढ़ हैं और उनके बेहतर जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बीसीसीएल हमेशा प्रतिबद्ध है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *