Click Here
Click Here

महिला आरक्षण पर सियासत तेज, नीरा यादव का कांग्रेस पर तीखा हमला

Koderma : महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है. कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कांग्रेस और विपक्ष पर जोरदार हमला...

Koderma : महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है. कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कांग्रेस और विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जिस मुद्दे पर देश की महिलाओं को न्याय मिल सकता था, उस पर राजनीति कर ऐतिहासिक अवसर गंवा दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि अब जब सच्चाई सामने आ रही है, तो कांग्रेस सहानुभूति बटोरने के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही है.

Also Read : BCCL का बड़ा तोहफा, धनबाद में बनेगा 350 करोड़ का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

add1

महिला सशक्तिकरण पर भाजपा का संकल्प, विपक्ष पर आरोप

नीरा यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण को संकल्प मानती है, न कि सिर्फ नारा. उन्होंने बताया कि विशेष सत्र बुलाकर सभी दलों से सहयोग की अपील की गई थी, लेकिन विपक्ष ने इसे भी राजनीतिक रंग दे दिया. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके भाषण में महिलाओं के अधिकारों का जिक्र तक नहीं था, जो कांग्रेस की प्राथमिकताओं को दर्शाता है.

Also Read : बीसीसीएल में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन, शहीदों को श्रद्धांजलि और श्रमिकों का सम्मान

परिसीमन और प्रदर्शन पर भी साधा निशाना

कांग्रेस के पोस्टकार्ड अभियान और धरना-प्रदर्शन को दिखावटी बताते हुए नीरा यादव ने कहा कि यह केवल राजनीतिक मजबूरी है. उन्होंने परिसीमन के मुद्दे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिना इस प्रक्रिया के महिला आरक्षण लागू नहीं हो सकता, फिर इसका विरोध क्यों किया जा रहा है. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे भ्रम में न आएं और सच-झूठ को समझते हुए सही निर्णय लें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *