Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झामुमो गुमला जिला समिति की घोषणा: भूषण तिर्की को फिर मिली कमान, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Gumla: शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गुमला जिला समिति...

Gumla: शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गुमला जिला समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, इस नई समिति में विधायक भूषण तिर्की पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अधिसूचित समिति के मुख्य पदाधिकारी अध्यक्ष भूषण तिर्की (विधायक, गुमला) उपाध्यक्ष मोहम्मद नूरुल हुदा और शशि साव, सचिव आरिफ अंसारी, संगठन सचिव रणजीत सिंह, सह सचिव सुधि राम किसान, कोषाध्यक्ष खुर्शीद आलम उर्फ पप्पू .

जिला समिति ने केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है, भूषण तिर्की को पुनः कमान सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विधायक के आवासीय कार्यालय पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया .

संगठन को बनाएंगे और धारदार: भूषण तिर्की

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भूषण तिर्की ने कहा की केंद्रीय नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उस पर हम सभी कार्यकर्ता मिलकर खरा उतरेंगे, हमारा लक्ष्य दक्षिण छोटा नागपुर में संगठन को एक मिसाल के रूप में खड़ा करना है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जन-कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए जिला समिति, जनता और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगी. अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य कलीम अख्तर ने भूषण तिर्की और सचिव आरिफ अंसारी को बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया, उन्होंने कहा कि इस निर्णय से अल्पसंख्यक समुदाय में खुशी की लहर है,

वहीं सचिव आरिफ अंसारी ने कहा कि विधायक ने जिले में संगठन को एक परिवार की तरह चलाया है और आगे भी इसी एकजुटता के साथ काम किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन सचिव रणजीत सिंह और उपाध्यक्ष नूरुल होदा ने भी अपनी बात रखी.

मौके पर नगर अध्यक्ष मोहम्मद लड्डन, जेम्स तिर्की, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, मीडिया प्रभारी मोहम्मद साजिद, शादाब नैय्यर अंसारी, शिकुंदा लकड़ा, अनवर खान, राजेश टोप्पो, बेंजामिन केरकेट्टा, शकील खान, बाबूचंद राम, विनोद खाका, सलीम, प्रदीप खलखो, शांतिलाल मिंज, साजिद मंजर, सप्पू, शरीक, आरिफ हाजी नेपाली, मिस्टर इरफान अली, आफताब, राजू खान, गोल्डन, शमशेर खान, राजू अंसारी, राकेश कुमार केरकेट्टा, आशीत इक्का, आशीष कुजूर, रितेश तिर्की, सुमन इक्का, रीना देवी और चमारी देवी समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read: आंवले का मुरब्बा: स्वाद के साथ सेहत का खजाना ,रोजाना सेवन से मिलते हैं कई फायदे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *