Click Here
Click Here

NEET परीक्षा से पहले पलामू प्रशासन अलर्ट, 100 मीटर दायरे में प्रतिबंध

Palamu: NEET UG 2026 का आयोजन रविवार को मेदिनीनगर शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2 बजे से...

Palamu: NEET UG 2026 का आयोजन रविवार को मेदिनीनगर शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.

धारा 163 के तहत आदेश जारी

परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए Sulochana Meena ने धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है.

add1

हथियार लेकर चलने पर रोक

निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति घातक हथियार, लाठी, भाला, गड़ासा या छुरा लेकर नहीं चल सकेगा. आदेश के अनुसार, 100 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक लोग एक साथ समूह बनाकर खड़े या घूम नहीं सकेंगे.

लाउडस्पीकर और फोटोस्टेट दुकानों पर रोक

परीक्षा केंद्रों के आसपास बिना अनुमति के किसी भी संस्था या व्यक्ति को लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा 100 मीटर के दायरे में स्थित सभी फोटोस्टेट दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

ALSO READ: शराब घोटाला के आरोपी अमित प्रभाकर सलौंकी को जाना है स्पेन 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *