Click Here
Click Here
Click Here

चतरा में क्रैश हुए एयर एंबुलेंस में नहीं था ब्लैक बॉक्स

चतरा: जिले में सिमरिया के कासियातु जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हुए रेडबर्ड के BE C90 विमान के संबंध में एक बड़ा खुलासा हुआ...

चतरा: जिले में सिमरिया के कासियातु जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हुए रेडबर्ड के BE C90 विमान के संबंध में एक बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि इस विमान में ब्लैक बॉक्स मौजूद नहीं था, जिसके कारण हादसे की सटीक वजहों का पता लगाने में अब काफी मुश्किलें आ सकती हैं.

इस वजह से नहीं था ब्लैक बॉक्स 

विमानन विशेषज्ञों और अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान कम वजन वाली श्रेणी में आता था. विमानन नियमों के तहत, एक निश्चित वजन से कम के छोटे विमानों में कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर जिसे संयुक्त रूप से ब्लैक बॉक्स कहा जाता है, लगाना अनिवार्य नहीं होता है. यही कारण है कि इस एयर एंबुलेंस में ये उपकरण नहीं लगे थे.

Also Read: BREAKING: पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के बेटे एवं दामाद को हाई कोर्ट से झटका , रद्द हुई क्रिमिनल रिवीजन याचिका

एजेंसियां अब पारंपरिक और वैज्ञानिक तरीकों पर निर्भर

ब्लैक बॉक्स की अनुपस्थिति में जांच एजेंसियां अब पारंपरिक और वैज्ञानिक तरीकों पर निर्भर हैं. रांची और दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ पायलट की आखिरी बातचीत का विश्लेषण किया जाएगा. साथ ही दुर्घटना से मिले मलबे और इंजन के हिस्सों की फोरेंसिक जांच की जाएगी ताकि तकनीकी खराबी का पता चल सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *