Newswave Desk :IPL 2026 में तीन लगातार हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अखिरकार जीत का स्वाद चख ही लिया. लेकिन इस जीत के बाद भी कप्तान अक्षर पटेल खुश नहीं नजर आए. बता दें कि 1 मई को जयपुर में सवाई मानसिंह मैदान में खेले गए मुकाबलों में दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर बड़ा लक्ष्य हासिल किया. यह जीत दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है लेकिन इस बड़ी जीत के बाद जब अक्षर से खुशी ऑर राहत को लेकर सवाल किया गया तो, उनका साफ जबाव ना में था. अक्षर ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि बल्लेबाजी ऑर गेंदबाजी में खिलाड़ियों ने शानदार काम किया है ऑर प्लान के तहत टीम ने काम किया है लेकिन खुशी की बात तब होती जब पावरप्ले में विपक्ष के मैच पलटने वाले बल्लेबाजों को आउट कर देते.
इस खेल के लिजेंड हैं मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क की वापसी पर जब सवाल किया गया तो अक्षर पटेल ने कहा कि उनकी गेंदबाजी बताती है कि वे क्यों इस खेल के लिजेंड हैं. तीन महीने के बाद वापसी कर इस तरह के प्रदर्शन करना उनका क्लास दिखाता है.
Also Read:झारखंड में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना
अनुभव का फायदा
कप्तानी का अनुभव पर बात करते हुए उन्होंने ने कहा कि भारतीय टीम के साथ रहते हुए वे लीडरशिप रोल में रहे हैं जिससे उन्हें काफी मदद मिली है. आईपील में विदेशी ऑर भारतीय खिलाड़ियों को मैनेज करना ऑर सही निर्णय लेना सबसे खास होता है. उन्होंने ने यह भी कहा कि ज्यादा ओवरथिंक नहीं करते है ऑर अपनी सोच पर ज्यादा भरोसा करते हैं.
