कैलाश मानसरोवर भवन और सीधी रेल सेवा के लिए राज्यपाल से गुहार

Ranchi : झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नया आयाम देने की दिशा में भारत तिब्बत संघ (झारखंड) ने बीड़ा उठाया...

Ranchi : झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नया आयाम देने की दिशा में भारत तिब्बत संघ (झारखंड) ने बीड़ा उठाया है. इस क्रम में शनिवार को संगठन के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की.

 कपाली में लग्जरी कार से गो-तस्करी का खुलासा, पुलिस ने चार गोवंशों को कराया मुक्त; चालक फरार

कैलाश मानसरोवर भवन की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए राज्य में कैलाश मानसरोवर भवन के निर्माण की मांग की. संगठन का तर्क है कि झारखंड में आदिवासी और सनातन समाज के बीच भगवान महादेव के प्रति अटूट और गहरी आस्था है. इस भवन के बनने से न केवल श्रद्धालुओं को एक केंद्र मिलेगा, बल्कि यह सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी बनेगा.

मंदिरों के कायाकल्प पर जोर

झारखंड से देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए सीधी ट्रेन चलाने का आग्रह किया गया, ताकि तीर्थयात्रियों की राह आसान हो सके. राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित प्राचीन मंदिरों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही गई. प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रांतीय प्रधान संरक्षक व वरीय अधिवक्ता अनिल कश्यप, डॉ. अमिताभ पांडेय (प्रांत अध्यक्ष), लाल विभय नाथ शाहदेव, रवि प्रकाश, प्रभात शर्मा, प्रवीण शर्मा और अश्विनी कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ पत्रकारों का विरोध, DC के जरिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *