Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : अपनी मांगों को लेकर सफाईकर्मियों की बेमियादी हड़ताल, चरमराई साफ-सफाई व्यवस्था

Saraikela: : अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है. सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं,...

Saraikela: : अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है. सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिसका सीधा असर शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर पड़ने लगा है. शनिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक बड़ी संख्या में सफाईकर्मी नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे. हड़ताल पर बैठे कर्मियों का आरोप है कि विभाग उनकी बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा की अनदेखी कर रहा है. कर्मियों का कहना है कि पिछले छह वर्षों से उनके वेतन से काटा गया पीएफ (PF) अभी तक उनके खातों में जमा नहीं किया गया है. बढ़े हुए वेतन का भुगतान भी विभाग द्वारा अब तक नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें : शराब तस्करी पर कार्रवाई नहीं करने वाले थाना प्रभारी को एसपी ने किया सस्पेंड

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

विभाग सफाईकर्मियों की मांगों को अनसुना कर रहा

सफाईकर्मियों ने मांग की है कि विभाग को उनका बीमा कराना चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके. कर्मियों ने बताया कि विभाग द्वारा उन्हें कोई सफाई किट प्रदान नहीं की जाती, जिससे काम के दौरान हमेशा स्वास्थ्य खराब होने का खतरा बना रहता है. कार्यपालक पदाधिकारी हमारी समस्याओं को लगातार अनसुना कर रहे हैं, जिससे विवश होकर हमें हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा.

यह भी पढ़ें : हजारीबाग : शराब के अड्डे पर प्रशासन का डंडा, झुमरा के सहारा ऑफिस के पीछे चला जांच अभियान

कार्यपालक पदाधिकारी ने समस्या के समाधान का दिया भरोसा

मामले पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने स्वीकार किया कि पीएफ का पैसा पूर्ण रूप से जमा नहीं हो पा रहा है. उनके अनुसार, नगर पंचायत वर्तमान में वित्तीय कठिनाइयों से गुजर रहा है और खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. कार्यपालक पदाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि सफाई कर्मियों के साथ वार्ता की जा रही है और जल्द ही समाधान निकाला जाएगा. कर्मचारियों को काम पर वापस बुला लिया जाएगा. हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न मोहल्लों में कूड़े का अंबार लगने लगा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *