Click Here
Click Here
Click Here

गुमला : हजारीबाग की घटना को लेकर पालकोट में पत्रकारों का प्रदर्शन, काला रिबन लगाकर जताया आक्रोश

Gumla: बसिया अनुमंडल के पालकोट में स्थानीय पत्रकारों ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी के खिलाफ काला रिबन लगाकर विरोध प्रदर्शन...

Gumla: बसिया अनुमंडल के पालकोट में स्थानीय पत्रकारों ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी के खिलाफ काला रिबन लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. पत्रकारों ने मंत्री के बयान और हजारीबाग में पत्रकार पर हुए हमले को लेकर नाराज़गी जताई. पत्रकारों का आरोप है कि हजारीबाग में मंत्री के समर्थकों द्वारा एक पत्रकार पर हमला किया गया, जिसे मंत्री द्वारा नकारा जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि राज्य के एक जिम्मेदार मंत्री द्वारा इस तरह का रवैया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रति असम्मान को दर्शाता है. प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों ने मंत्री के उस कथन पर भी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि “पत्रकारिता की दुकान उनके द्वारा चलाई जाती है.” पत्रकारों का कहना है कि इस प्रकार का बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि यह उनके मानसिक दिवालिएपन को भी दर्शाता है. पत्रकारों ने एक स्वर में स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल पद से हटाने की मांग की. इस दौरान मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. मौके पर राहुल कमल कश्यप, देवगन सोनी, महिपाल सिंह, अमित केशरी, विशाल गुप्ता, रंजीत गुप्ता, रोशन केशरी और विजय मिश्रा सहित कई पत्रकार मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : सरायकेला : अपनी मांगों को लेकर सफाईकर्मियों की बेमियादी हड़ताल, चरमराई साफ-सफाई व्यवस्था

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *