नकटी डैम के विकास कार्यों में गुणवत्ता और उपयोगिता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: मुखिया मिथुन गागराई

Chakradharpur : विधायक प्रतिनिधि सह नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई ने क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की कार्यप्रणाली...

Chakradharpur :  विधायक प्रतिनिधि सह नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई ने क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल खड़े किए हैं, उन्होंने कहा है कि सरकारी धन का उपयोग जनहित और वास्तविक सुविधा के लिए होना चाहिए, न कि केवल कागजी खानापूर्ति के लिए, ​मुखिया मिथुन गागराई ने विशेष रूप से नकटी डैम परिसर में बनाई जा रही सीढ़ियों के निर्माण पर आपत्ति जताई है,उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन सीढ़ियों के डिजाइन और निर्माण से पर्यटकों को डैम पर चढ़ने में कितनी वास्तविक सुविधा मिलेगी,

विभाग एक बड़ा सवाल 

इसका तकनीकी और व्यावहारिक आकलन करना चाहिए ताकि भविष्य में पर्यटकों को असुविधा न हो, ​डैम की कनेक्टिविटी पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि डैम तक जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, सड़क की जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटन के लिए आने वाले लोगों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, अधूरे निर्माण कार्य दुर्घटनाओं को भी आमंत्रण दे रहे हैं।​मुखिया ने विभागों से मांग किया की ​निर्माणाधीन सीढ़ियों की उपयोगिता की तत्काल समीक्षा की जाए,​डैम की अधूरी सड़क का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए,​क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित हो.

​मिथुन गागराई ने स्पष्ट किया कि यदि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया और कार्यों में तेजी नहीं लाई गई, तो वे इस मामले को उच्चाधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *