Click Here
Click Here
Click Here

प्रदेश कांग्रेस के लिए ‘पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी’ का गठन, दिग्गजों को मिली कमान

Ranchi: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आलाकमान ने झारखंड की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने...

Ranchi: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आलाकमान ने झारखंड की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए नई ‘पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी’ के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है. इस उच्च स्तरीय समिति में राज्य के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को शामिल किया गया है, जो आने वाले समय में नीतिगत निर्णयों और गठबंधन की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन

नई समिति में डॉ. रामेश्वर उरांव, सुबोध कांत सहाय और धीरज प्रसाद साहू जैसे अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है. वहीं अंबा प्रसाद और शिल्पी नेहा तिर्की जैसे युवा चेहरों को जगह देकर पार्टी ने संतुलित नेतृत्व देने की कोशिश की है. साथ ही फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन और विभिन्न विभागों के प्रमुखों को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: मुख्यमंत्री सोरेन की राष्ट्रपति से अपील, सरना धर्म को मिले स्वतंत्र पहचान, जनगणना 2027 में जुड़ें नए आयाम

36 सदस्यों की कमेटी में प्रमुख नाम शामिल

समिति में कुल 36 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें के. राजू, केशव महतो कमलेश, आलमगीर आलम, बंधु तिर्की, बन्ना गुप्ता, भूषण बाड़ा, दीपिका पांडेय सिंह, धीरज प्रसाद साहू, डॉ. अजय कुमार, डॉ. रामेश्वर उरांव, फुरकान अंसारी, डॉ. इरफान अंसारी, जलेश्वर महतो, कुमार जयमंगल, के. एन. त्रिपाठी, कालीचरण मुंडा, ममता देवी, नमन विक्सल कोंगाड़ी, निशात आलम, प्रदीप बालमुचू, प्रदीप यादव, प्रणव झा, अंबा प्रसाद, राधाकृष्ण किशोर, राजेश कच्छप, राजेश ठाकुर, रामचंद्र सिंह, शहजादा अनवर, शिल्पी नेहा तिर्की, सोना राम सिंकू, सुबोध कांत सहाय, सुरेश बैठा, सुखदेव भगत, श्वेता सिंह, एआईसीसी सचिव सह-प्रभारी (झारखंड) तथा सभी फ्रंटल संगठन और विभागों के प्रमुख शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *