प्रशिक्षु उप समाहर्त्ताओं के साथ डीसी की समीक्षा बैठक, जनसेवा में समर्पण पर जोर

Ranchi: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में प्रशिक्षु उप समाहर्त्ताओं के साथ समीक्षा...

Ranchi: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में प्रशिक्षु उप समाहर्त्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य अधिकारियों को जिला प्रशिक्षण के दौरान मार्गदर्शन देना तथा उन्हें प्रशासनिक दायित्वों और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराना था.

जनसेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया जोर

बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रशिक्षु उप समाहर्त्ताओं से उनके कार्य अनुभव, पूर्व भूमिकाओं और प्रशासनिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली. साथ ही अधिकारियों के विचार, चुनौतियों और सुझाव भी सुने. उन्होंने निर्देश दिया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाते हुए पात्र लाभुकों को उसका लाभ सुनिश्चित करें.

उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ पारदर्शिता, निष्ठा और जवाबदेही के आधार पर कार्य करना आवश्यक है. अधिकारियों को प्रशिक्षण अवधि में प्रखंडों, अंचलों और विभिन्न विभागों का गहन अध्ययन कर जमीनी समस्याओं को समझने का निर्देश दिया.

ALSO READ: ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में पूर्व सैनिकों ने सीखी जीवन जीने की कला

उन्होंने यह भी कहा कि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनका त्वरित समाधान ही सच्ची जनसेवा है. बैठक में स्थापना उप समाहर्ता बिवेक सुमन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *