प्रोजेक्ट भवन की सुरक्षा में सेंध, एसबीआई शाखा से एसी के कॉपर वायर चोरी

Ranchi: राजधानी रांची के अति-सुरक्षित माने जाने वाले प्रोजेक्ट भवन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली चोरी की घटना...

Ranchi: राजधानी रांची के अति-सुरक्षित माने जाने वाले प्रोजेक्ट भवन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली चोरी की घटना सामने आई है. यहां स्थित एसबीआई की शाखा में अज्ञात चोरों ने एयर कंडीशनर के तांबे के तार उड़ा लिए. मामला तब उजागर हुआ जब बैंक के एसी (AU-5) ने काम करना बंद कर दिया. जांच करने पर पता चला कि एसी का कॉपर वायर ही गायब है. इसके बाद शाखा प्रबंधन में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

एफआईआर दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इस संबंध में बैंक की चीफ मैनेजर अंजलि कुमारी के बयान पर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना 2 मई 2026 की बताई जा रही है. इस चोरी ने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा किया है कि जब प्रोजेक्ट भवन जैसा हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र सुरक्षित नहीं है, तो आम इलाकों की स्थिति क्या होगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

ALSO READ: Hazaribagh : लॉ यूनिवर्सिटी की हालत खराब, छह महीने बाद भी एलएलएम में नामांकन नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *