Gumla: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर गुमला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. स्थानीय टावर चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और पटाखे फोड़े. वहीं एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए झाल मुरही भी बांटी. ‘भारत माता की जय’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा.

कार्यकर्ताओं में उत्साह, नेताओं ने जीत को बताया ऐतिहासिक
भाजपा नेताओं ने कहा कि बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति पर अपनी मुहर लगाई है. महिला सुरक्षा पर महिलाओं ने विशेष फोकस किया. यह केवल बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है.
ALSO READ: गिरिडीह में भाजपा का विजय जुलूस, कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
