Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : जमुआ में नियमों की खुलेआम अनदेखी, टिकामघा HP पंप पर बोतलों में बेचा जा रहा पेट्रोल, प्रशासन मौन

Giridih: गिरिडीह जिले के जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग स्थित टिकामघा के हिंदुस्तान पैट्रोलियम (HP) पंप पर इन दिनों सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाई...

Giridih: गिरिडीह जिले के जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग स्थित टिकामघा के हिंदुस्तान पैट्रोलियम (HP) पंप पर इन दिनों सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. यहां खुलेआम साधारण प्लास्टिक बोतलों और डब्बों में पेट्रोल बेचे जाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है. पेट्रोलियम अधिनियम 1934 और वर्ष 2002 के सुरक्षा मानकों के तहत ज्वलनशील पदार्थों को केवल निर्धारित और स्वीकृत धातु के कंटेनरों में ही बेचा जा सकता है. इसके बावजूद पंप पर बड़ी संख्या में ग्राहकों को प्लास्टिक बोतलों में पेट्रोल दिया जा रहा है, जो पूरी तरह अवैध और अत्यंत खतरनाक है.

यह भी पढ़ें : बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर पलामू में जश्न, मना विजय उत्सव

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

अवैध गतिविधि लंबे समय से जारी

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह अवैध गतिविधि लंबे समय से जारी है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप का संचालन बिहार के नालंदा निवासी प्रेम कुमार द्वारा लीज पर किया जा रहा है. मामले का एक और गंभीर पहलू यह है कि क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की कमी की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में बिचौलिए पंप से बड़ी मात्रा में पेट्रोल खरीदकर दूर-दराज के इलाकों में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं. इससे आम लोगों को ईंधन के लिए परेशान होना पड़ रहा है और कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों की कमी और अफवाहों के बीच इस तरह की गैरकानूनी बिक्री से स्थिति और भी बिगड़ती जा रही है. हैरानी की बात यह है कि इतने गंभीर मामले के बावजूद जिला प्रशासन अब तक पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है. जब संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया.

यह भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में ‘अपनों’ पर वार, राधाकृष्ण किशोर ने संगठन पर दागा सवालों का गोला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *