Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में भाजपा का विजय जुलूस, कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

Giridih : पश्चिम बंगाल और असम में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली सफलता से उत्साहित गिरिडीह के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

Giridih : पश्चिम बंगाल और असम में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली सफलता से उत्साहित गिरिडीह के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में भव्य विजय जुलूस निकाला.

गिरिडीह उत्सव  का माहौल 
जिला भाजपा अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता झंडा मैदान में एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, हाथों में भगवा झंडा लिए और ‘जय श्री राम’ व ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ कार्यकर्ता कालीबाड़ी होते हुए बड़ा चौक तक पहुंचे, इस दौरान पूरे शहर का माहौल उत्सव में बदल गया, जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

भ्रष्टाचार और घुसपैठ के खिलाफ पार्टी की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने कहा कि असम में भाजपा-एनडीए की जीत और पश्चिम बंगाल में पार्टी का प्रमुख विपक्ष बनना इस बात का संकेत है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और राष्ट्रवाद के एजेंडे पर भरोसा जताया है, उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार और घुसपैठ के खिलाफ पार्टी की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी, साथ ही नेताओं ने दोनों राज्यों की जनता को भाजपा के प्रति समर्थन और विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया.

Also Read : टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन! सरायकेला कांड पर ‘जीरो टॉलरेंस’–डॉक्टर सस्पेंड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *