Click Here
Click Here
Click Here

जनता दरबार में डीसी का सख्त एक्शन: पेंशन बहाल, कई अधिकारियों को शोकॉज

Ranchi: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार एक बार फिर आम लोगों के लिए राहत का मंच साबित...

Ranchi Janta Darbar
जनता दरबार

Ranchi: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार एक बार फिर आम लोगों के लिए राहत का मंच साबित हुआ. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए.

शिकायतों का तुरंत किया गया निपटारा

जनता दरबार में तुपुदाना निवासी बुजुर्ग भोलाराम की नवंबर 2024 से बंद पेंशन बहाल कराई गई. जांच में आधार सीडिंग की कमी सामने आई, जिसे तुरंत दुरुस्त किया गया. पेंशन शुरू होने पर बुजुर्ग के चेहरे पर खुशी लौट आई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

वहीं, हेहल निवासी आलोक कुमार के पुत्र के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र का त्वरित निष्पादन कर छात्रवृत्ति का रास्ता साफ किया गया. सोनाहातू में राजस्व अभिलेख से छेड़छाड़ की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए.

राजस्व कर्मचारी पर कार्रवाई के निर्देश

लापुंग और हेहल अंचल अधिकारियों को लापरवाही पर शोकॉज किया गया, जबकि ईटकी के राजस्व कर्मचारी पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

ओरमांझी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर डीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा, कि भू-माफियाओं को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करने और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक विजय: “गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल”, पीएम मोदी ने बंगाल और असम की जीत को बताया लोकतंत्र का नया सवेरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *