Click Here
Click Here
Click Here

जंगली भालू के हमले से युवक घायल

Chaibasa : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पासुबेड़ा स्थित जंगल में भालू ने एक युवक पर हमला किया. युवक जंगल में पत्ता तोड़ने...

Chaibasa  : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पासुबेड़ा स्थित जंगल में भालू ने एक युवक पर हमला किया. युवक जंगल में पत्ता तोड़ने गया था, जहां जंगली भालू ने हमला कर युवक घायल कर दिया. घायल युवक की पहचान पासुबेड़ा गांव निवासी दामु उगुरसांडी के रूप में की गयी. भालू ने उसका दाहिने पैर में हमला कर घायल कर दिया है. घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की बतायी जा रही है.
घटना के बाद वह दिन भर जंगल में ही दिन भर पड़ा रहा. दोपहर बाद गांव के लोग जंगल पहुंचे और उसे उठाकर घर लाया गया. इसके बाद उसे शाम को उपचार करने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. घायल दामु उगुरसांडी ने बताया कि मंगलवार को गांव में शादी समारोह है. उसके लिए अपनी पत्नी के साथ जंगल पत्ता तोड़ने गए थे. पता तोड़ने के कारण एक जंगली भालू अचानक उसके पास आ धमका और हमला कर दिया. हमला करने के बाद भालू वहां से भाग गया. वहीं उसकी पत्नी जंगल से भाग कर अपनी जान बचायी. पत्नी गांव पहुंच कर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद लोग जंगल पहुंचे और उसे उठाकर घर लाया.
इधर जानकारी मिलने पर सायतबा वन क्षेत्र के वन विभाग की टीम सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचे. बताया कि वन विभाग की ओर से इलाज के लिए सहायता राशि दी जाएगी.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE : झारखंड पुलिस की कार्यशैली पर हाईकोर्ट सख्त : फटकार के बाद कहीं मिले नरकंकाल, तो कहीं 8 साल बाद फिर से शुरू हुई जांच

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *