झारखंड: हर साल बढ़ते जा रहा नशे कारोबार के खिलाफ दर्ज होने वाले मामले, निष्पादन में हो रही देरी

Ranchi: झारखंड में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के बीच चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. प्राप्त आंकड़ों के...

Ranchi: झारखंड में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के बीच चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले 39 महीने में राज्य के विभिन्न जिलों में एनडीपीएस के तहत दर्ज होने वाले मामलों में भारी वृद्धि देखी गई है. झारखंड पुलिस के रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 से 15 अप्रैल 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 1466 मामले दर्ज हुए, इसके विपरीत सिर्फ 892 मामले का ही निष्पादन हो पाया है.

साल-दर-साल बढ़ते मामले:

  • साल 2023 में कुल 343 मामले दर्ज किए गए थे.
  • साल 2024 यह संख्या बढ़कर 457 हो गई.
  • साल 2025 में मामलों में बड़ी उछाल देखी गई और यह आंकड़ा 554 तक पहुंच गया.
  • साल 2026 (15 अप्रैल) में ही 112 नए मामले दर्ज किए जा चुके हैं.

ALSO READ: होमगार्ड बहाली में लगे आरोप, जांच के बाद 16 अभ्यर्थी बाहर, ग्रामीण क्षेत्रों की सूची पर उठे सवाल ​

जाने किस साल कितने मामले का हुआ निष्पादन:

2023 में निष्पादन दर काफी बेहतर थी, जहां 343 में से 296 मामलों का निपटारा किया गया, लेकिन 2025 तक आते-आते स्थिति उलट गई. दर्ज हुए 554 मामलों के मुकाबले केवल 237 मामलों का ही निष्पादन हो सका. 2026 की वर्तमान स्थिति यह है कि 112 नए मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से केवल 11 का निपटारा हो पाया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *