Click Here
Click Here
Click Here

Gold-Silver Price Today : बाजार में नरमी, सोना-चांदी दोनों हुए सस्ते, जानिए रांची समेत बड़े शहरों के ताजा रेट

News Desk : मंगलवार, 5 मई को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. झारखंड की राजधानी...

News Desk : मंगलवार, 5 मई को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. झारखंड की राजधानी रांची में भी इसका असर साफ देखने को मिला. यहां 24 कैरेट सोना 14,918 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 13,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में नरमी देखी गई. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,923 रुपये और 22 कैरेट 13,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 14,918 रुपये और 22 कैरेट 13,675 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. वहीं, चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट की कीमत 15,077 रुपये और 22 कैरेट 13,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read:  Gold-Silver Price Today : बाजार में नरमी, सोना-चांदी दोनों हुए सस्ते, जानिए रांची समेत बड़े शहरों के ताजा रेट

आज कितना सस्ता हुआ सोना

गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना 440 रुपये घटकर 1,49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इसी तरह 22 कैरेट सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. 18 कैरेट सोना भी 330 रुपये सस्ता होकर 1,11,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.

Also Read : होमगार्ड बहाली में लगे आरोप, जांच के बाद 16 अभ्यर्थी बाहर, ग्रामीण क्षेत्रों की सूची पर उठे सवाल ​

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है. आज चांदी 255 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रही है, जबकि प्रति किलोग्राम इसकी कीमत 2,55,000 रुपये दर्ज की गई है. यह कल के मुकाबले क्रमश: 10 रुपये प्रति ग्राम और 10,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट को दर्शाता है. हालांकि, चेन्नई और हैदराबाद जैसे दक्षिण भारतीय शहरों में चांदी की कीमत 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम बनी हुई है.

वैश्विक कारणों का असर

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका है. इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होती नजर आ रही है. ऊंची ब्याज दरों के चलते निवेशक अब सोने-चांदी की बजाय अन्य सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *