Ranchi/Delhi : एक साल से जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे ने अपनी बेल के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. झारखंड हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल कर बेल की गुहार लगाई है. फिलहाल विनय चौबे की जमानत याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है. इससे पहले 28 अप्रैल को झाररखंड हाईकोर्ट ने विनय चौबे को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
जिस मामले में विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है वह हजारीबाग में हुआ लैंड स्कैम का मामला है. एसीबी ने इस संबध में कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है. इस केस में विनय चौबे के करीबी विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार और ब्रोकर विजय सिंह समेत 73 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.
ALSO READ : लैंड स्कैम के आरोपी फैयाज खान को सुप्रीम कोर्ट से बेल
