Newswave Desk: अरबपति उद्योगपति परिवार से ताल्लुक रखने वाली अनन्या बिड़ला ने Met Gala 2026 में अपने शानदार डेब्यू से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. न्यूयॉर्क के Metropolitan Museum of Art में आयोजित इस प्रतिष्ठित इवेंट में अनन्या का लुक इस साल की थीम ‘Fashion is Art’ के मुताबिक बेहद यूनिक और बोल्ड नजर आया.
अनन्या रेड कार्पेट पर डिजाइनर Robert Wun के डिजाइन किए गए शानदार ऑल-ब्लैक फ्लेयर्ड गाउन में पहुंचीं. उनके आउटफिट में कमर पर फ्लेयर्ड पेप्लम डिटेल वाली शार्प टेलर्ड जैकेट थी, जिसे एक स्टेटमेंट स्कर्ट के साथ पेयर किया गया था. इस पूरे लुक ने उन्हें स्कल्प्चरल और हाई-फैशन वाइब दी.
हालांकि उनका गाउन बेहद स्टाइलिश था, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं उनके चेहरे को पूरी तरह ढकने वाले बोल्ड मेटैलिक मास्क ने. मशहूर कलाकार Subodh Gupta द्वारा तैयार किए गए इस स्टेनलेस स्टील मास्क ने उनके लुक को और भी यूनिक बना दिया. जैसे ही अनन्या रेड कार्पेट पर पहुंचीं, हर किसी की नजरें उनके इस एक्सपेरिमेंटल लुक पर टिक गईं.
अब अनन्या बिड़ला की मेट गाला 2026 की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैशन लवर्स उनके इस बोल्ड अंदाज की खूब चर्चा कर रहे हैं.
मास्क पहनने के पीछे क्या थी वजह ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या ने यह मेटैलिक मास्क इसलिए पहना ताकि लोगों का पूरा ध्यान उनके चेहरे की बजाय उनके आउटफिट और उसके कॉन्सेप्ट पर जाए. उनके इस खास लुक को Rhea Kapoor ने स्टाइल किया था. वहीं उन्होंने Mehta & Sons की जूलरी पहनी और ओपन हेयर लुक के साथ अपने स्टाइल को पूरा किया. INSTGARAM LINK
ALSO READ: Met Gala 2026: करण जौहर बने ‘चलते-फिरते मास्टरपीस’, राजा रवि वर्मा से इंस्पायर्ड लुक वायरल
