Click Here
Click Here
Click Here

टेंडर घोटाला : संतोष ने फोटो देखकर कबूला पैसा लाने और पहुंचाने में था शामिल

Ranchi : टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लाउंड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े केस में...

Ranchi : टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लाउंड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े केस में रांची पीएमएलए (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से संतोष कुमार की गवाही कोर्ट में दर्ज हुई. संतोष कुमार ने अपनी गवाही में कोर्ट को बताया कि उन्होंने आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल के कहने पर इंजीनियर और ठेकेदारों से पैसा कलेक्ट किया और अलग अलग समय में अलग अलग जगहों पर पैसा डिलीवरी किया.

गवाही के दौरान एजेंसी का पक्ष रख रहे विशेष लोक अभियोजक ने संतोष को एक व्यक्ति की फोटो दिखाकर यह पूछा कि क्या उसने उक्त व्यक्ति से कभी पैसा लिया है तो संतोष ने फोटो देखकर कबूला की वह पैसा वसूल कर लाया था और आलमगीर आलम और संजीव लाल के बताये हुए जगह पर पहुंचाया था.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 

ALSO READ : झारखंड के कोषागारों का बड़ा पुनर्गठन : वित्त विभाग ने सुधारी पुरानी गलती, रांची से हजारीबाग तक बदले गए पद, आदेश जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *