वर्कआउट के बाद करें ये 9 काम, सेहत को मिलेगा दोगुना फायदा

NewsWave Desk: अगर आप जिम जाते हैं या घर पर एक्सरसाइज करते हैं, तो सिर्फ वर्कआउट करना ही काफी नहीं है. एक्सरसाइज...

NewsWave Desk: अगर आप जिम जाते हैं या घर पर एक्सरसाइज करते हैं, तो सिर्फ वर्कआउट करना ही काफी नहीं है. एक्सरसाइज के बाद कुछ जरूरी काम करना चाहिए , जिससे आपका शरीर फिट रहे और जल्दी रिकवरी हो जाए. जानिए, एक्सरसाइज के बाद कौन-कौन से 9 काम करने चाहिए

  1. मैग्नीशियम से भरपूर चीजे खाएं
    वर्कआउट के दौरान शरीर से पसीने के साथ मैग्नीशियम भी निकल जाता है. इसकी कमी से मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है. गहरे हरे पत्तेदार सब्जियां, दूध, बादाम, काजू, मछली और एवोकाडो मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं.
  2. मसाज करवाएं या खुद करें
    एक्सरसाइज के बाद मसाज करवाएं,मांसपेशियों का दर्द कम होता है और जल्दी रिकवरी होती है.
  3. प्रोटीन और वसा का सेवन करें
    वर्कआउट के 30-60 मिनट बाद प्रोटीन और जल्दी पचने वाले कार्बोहाइड्रेट लें. इससे मांसपेशियों की मरम्मत होती है. प्रोटीन शेक भी एक अच्छा विकल्प है.
  4. मांसपेशियों को स्ट्रेच करें
    हर वर्कआउट के बाद कूल-डाउन और स्ट्रेचिंग जरूर करें. इससे मांसपेशियां लचीली बनती हैं और चोट का खतरा कम होता है. बड़ी मसल्स जैसे पैरों, कंधों और पीठ की स्ट्रेचिंग फायदेमंद है.
  5. एल-ग्लूटामाइन सप्लीमेंट लें
    अगर आप हैवी वेट ट्रेनिंग करते हैं, तो डॉक्टर की सलाह से एल-ग्लूटामाइन सप्लीमेंट ले सकते हैं. यह मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है.
  6. खुद की देखभाल करें
    वर्कआउट के बाद आराम करें, ध्यान लगाएं, अच्छी नींद लें या पसंदीदा फिल्म देखें. इससे शरीर और दिमाग को रिलैक्स मिलती है.
  7. पानी पिएं
    पसीने के साथ शरीर से पानी निकल जाता है, इसलिए एक्सरसाइज के बाद 8-10 ग्लास पानी जरूर पिएं. डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए जरूरी है कि वर्कआउट से पहले, दौरान और बाद में पानी या इलेक्ट्रोलाइट्स लें.
  8. शरीर को शांत करें
    वर्कआउट के बाद अचानक रुकने की बजाय, धीरे-धीरे कूल डाउन करें. हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग करें, जिससे दिल की धड़कन और शरीर का तापमान सामान्य हो सके.
  9. कपड़े बदलें
    पसीने वाले कपड़ों में ज्यादा देर तक न रहें. जल्द से जल्द कपड़े बदलें और नहाएं, ताकि बैक्टीरिया या फंगस की समस्या न हो.

ALSO READ:- Met Gala 2026 में छाईं ईशा अंबानी, गोल्डन साड़ी से मैंगो पर्स तक हर चीज बनी चर्चा का विषय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *