Newswave Desk: मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने मेट गाला 2026 में अपने रॉयल लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं. फैशन की इस सबसे बड़ी रात में ईशा ने भारतीय कला, शिल्प और विरासत को ग्लोबल मंच पर शानदार तरीके से पेश किया.
ईशा ने इस खास मौके पर डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई बेहद खास साड़ी पहनी थी. इस साड़ी में हाथ से पेंट किए गए पिछवाई आर्ट के खूबसूरत मोटिफ्स थे, वहीं डिजाइनर की सिग्नेचर स्टाइल वाली ड्रामेटिक केप ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया. INSTAGRAM LINK
शुद्ध सोने के धागों से बनी थी साड़ी
ईशा की यह साड़ी सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि बेहद खास भी थी. इसे रिलायंस रिटेल के कारीगर ब्रांड स्वदेश के शिल्पकारों ने शुद्ध सोने के धागों से तैयार किया था. इस शानदार आउटफिट को बनाने में 50 से ज्यादा कारीगरों ने करीब 1200 घंटे तक मेहनत की. इसमें टेक्सटाइल कला, जूलरी क्राफ्ट्समैनशिप और पारंपरिक तकनीकों का अनोखा संगम देखने को मिला.
मां के गहनों से बना खास ब्लाउज
ईशा ने इस साड़ी के साथ एक बेहद यूनिक ब्लाउज पहना था, जिसमें असली हीरे जड़े हुए थे. ब्लाउज के बैक हिस्से को एक ऐतिहासिक सरपेच से सजाया गया था, जो कभी निजाम के जूलरी कलेक्शन का हिस्सा रहा था. रेड कार्पेट पर Vogue को दिए इंटरव्यू में ईशा ने बताया, “यह ब्लाउज मेरी मां के गहनों से सजा है.”वहीं डिजाइनर गौरव गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि इस ब्लाउज में 1800 कैरेट से ज्यादा के हीरे, पन्ना, पोल्की और कुंदन जड़े गए थे, जिसने इसे और भी शाही बना दिया.
मैंगो पर्स ने भी लूटी महफिल
ईशा के लुक की चर्चा सिर्फ साड़ी और जूलरी तक सीमित नहीं रही. वह रेड कार्पेट पर एक बेहद खास मैंगो स्कल्पचर भी लेकर पहुंचीं. यह आर्ट पीस कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा तैयार किया गया था, जिसे ईशा ने एक क्रोशे बैग में कैरी किया.
यह स्कल्पचर भारत की सांस्कृतिक विरासत और कला का प्रतीक था, जिसने इस साल की थीम ‘Fashion is Art’ को पूरी तरह दर्शाया.
डायमंड जूलरी ने पूरा किया रॉयल लुक
ईशा ने अपने लुक को 250 कैरेट से ज्यादा के डायमंड नेकलेस, हाथफूल और साड़ी के ड्रेप तक जाती डायमंड कमरबंद के साथ पूरा किया. इसके अलावा स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने उनके लुक में चमेली से प्रेरित खास गजरा भी जोड़ा, जिसे सौरभ गुप्ता ने कागज, तांबा और पीतल से करीब 150 घंटे में तैयार किया था. ईशा अंबानी का यह लुक मेट गाला 2026 के सबसे चर्चित और शानदार लुक्स में शामिल हो गया, जिसने दुनिया के सामने भारतीय शिल्प, कला और विरासत की खूबसूरती को बखूबी पेश किया.
ALSO READ: Met Gala 2026: करण जौहर बने ‘चलते-फिरते मास्टरपीस’, राजा रवि वर्मा से इंस्पायर्ड लुक वायरल
