Click Here
Click Here
Click Here

NewsWave Special: 300 अंकों की परीक्षा और 200 शब्दों की टाइपिंग तय करेगी सरकारी कर्मियों का भविष्य

Ranchi: झारखंड सरकार ने अपने चतुर्थ वर्गीय (Group ‘D’) कर्मचारियों के लिए करियर ग्रोथ का एक बड़ा द्वार खोल दिया है. राज्य...

Ranchi: झारखंड सरकार ने अपने चतुर्थ वर्गीय (Group ‘D’) कर्मचारियों के लिए करियर ग्रोथ का एक बड़ा द्वार खोल दिया है. राज्य सरकार ने झारखंड राज्य Group ‘D’ से Group ‘C’ (एलडीसी/कनीय सचिवालय सहायक) पदोन्नति हेतु सीमित ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा नियमावली 2026″ को पहले ही हरी झंडी दे दी है. अब ऑफिस अटेंडेंट और चपरासी जैसे पदों पर कार्यरत कर्मी अपनी योग्यता के दम पर बाबू (क्लर्क) बन सकेंगे.

दो चरणों में होगी परीक्षा

पदोन्नति की यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण (टाइपिंग) शामिल है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

प्रथम चरण (लिखित परीक्षा)
यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर सही उत्तर पर 03 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 01 अंक की कटौती की जाएगी.

• सामान्य अध्ययन व विज्ञान: 25 प्रश्न
• झारखंड राज्य का ज्ञान: 15 प्रश्न
• हिंदी व्याकरण: 20 प्रश्न
• कार्यालय संचालन: 20 प्रश्न
• कंप्यूटर ज्ञानः20 प्रश्न

द्वितीय चरण (टंकण परीक्षा)

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को हिंदी टाइपिंग टेस्ट से गुजरना होगा. यह परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी.अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 200 शब्द टाइप करने होंगे, जिसमें अधिकतम 5% अशुद्धि ही मान्य होगी.

विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम कट-ऑफ मार्क्स
• अनारक्षित एवं इडब्ल्यूएस: 40%
• पिछड़ा वर्ग (अनु-II): 36.5%
• अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनु-I): 34%
• एससी-एसटी एवं महिला: 32%
• आदिम जनजाति समूह: 30%

ALSO READ: सिमडेगा के विकास की दिशा तय करने के लिए सांसद की दिशा बैठक आयोजित 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *