Click Here
Click Here
Click Here

पलामू प्रमंडल में जंगल काटने के मामले की अगली सुनवाई अब जून में

Ranchi : पलामू प्रमंडल में जंगलों की कटाई से संबधित मामले में HC में मंगलवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सीआईडी...

Ranchi : पलामू प्रमंडल में जंगलों की कटाई से संबधित मामले में HC में मंगलवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सीआईडी के डीआईजी अदालत के समक्ष वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए. वहीं राज्य सरकार की ओर से उपस्थित महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि अब तक इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और कुछ आरोपितों को नोटिस जारी किया गया है. जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए जून महीने की तारीख तय की है.

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खण्डपीठ ने इस जनहित याचिका पर सुनवाई की. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता आद्या मिश्रा ने बहस की. बात दें कि कोविड के पहले चरण के दौरान पलामू प्रमंडल के जंगलों को वन अधिकारियों के द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया था. जिसके खिलाफ सीआईडी जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी थी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ : अधिवक्ता महेश तिवारी को ट्रायल कोर्ट से मिली सजा पर फिलहाल रोक नही

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *