Click Here
Click Here
Click Here

कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का गढ़ तो भाजपा आतंकवाद का गढ़ : राधाकृष्ण किशोर

Palamu : अगर प्रधानमंत्री कांग्रेस को अर्बन नक्सलियों का गढ़ मानते हैं, तो नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी स्वयं अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद...

Palamu : अगर प्रधानमंत्री कांग्रेस को अर्बन नक्सलियों का गढ़ मानते हैं, तो नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी स्वयं अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का गढ़ हैं. ये बातें वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधा कृष्ण किशोर ने मंगलवार को कहीं. पलामू में आयोजित मुखिया सम्मेलन के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है और उस पर अर्बन नक्सलियों जैसेे आरोप लगाना न केवल निराधार है, बल्कि देश की राजनीति के गिरते स्तर को भी दर्शाता है. उन्होंने भाजपा की नीतियों और बयानों की कड़ी आलोचना करते हुए इसे राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित बताया.
जानकारी हो कि बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों के बाद भाजपा मुख्यालय से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अब अपनी मूल पहचान खो चुकी है और जंगलों से खत्म हो रहे माओवादी अब कांग्रेस के भीतर अपनी जड़ें मजबूत कर रहे हैं. पीएम ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस अब अर्बन नक्सलियों का गढ़ बनती जा रही है.

ALSO READ : वासेपुर गैंग पर धनबाद पुलिस की कार्रवाई, सैफी अब्बास नकवी फिर रिमांड पर

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *