Click Here
Click Here
Click Here

वासेपुर गैंग पर धनबाद पुलिस की कार्रवाई, सैफी अब्बास नकवी फिर रिमांड पर

Dhanbad: वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान के करीबी गुर्गे सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर को धनबाद पुलिस ने एक बार फिर...

Dhanbad:  वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान के करीबी गुर्गे सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर को धनबाद पुलिस ने एक बार फिर एक दिन के रिमांड पर लिया है. पुलिस उसे फिलहाल उससे धनबाद थाना में कड़ी पूछताछ की जा रही है.

पहले भी दो बार रिमांड पर रह चुका है सैफी

जानकारी के मुताबिक पूछताछ के लिए SSP, सिटी SP सहित कई DSP खुद थाना पहुंचकर मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. पुलिस को उम्मीद है कि सैफी से गैंग के नेटवर्क, फाइनेंसिंग और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं. इससे पहले सैफी को पहले भी दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस 

धनबाद पुलिस इससे पहले उसे पश्चिम बंगाल से पकड़कर लाई थी, जिसके बाद तीन-तीन दिन के दो अलग-अलग रिमांड पर उससे पूछताछ की गई. रिमांड के दौरान सैफी ने गैंग के संचालन और काम करने के तरीके से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है.

मंगलवार को पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.

ALSO READ: हजारीबाग: चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान, केबिन जलकर राख, रोड जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *