NewsWave Desk: महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव का बहुत ही पवित्र ओर शक्तिशाली मंत्र है. माना जाता है कि इस मंत्र का रोज जाप करने से अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और डर से मुक्ति मिलती है. यह मंत्र मन को शांत करता है.
महामृत्युंजय मंत्र का मतलब
हम भगवान शिव से प्राथना करते है कि वे हमें बुरी चीजों और मौत के डर से बचाएं. इस मंत्र का सीधा मतलब हैं हम तीन नेत्रों वाले शिव जी की पूजा करते हैं, जो सुगंधित हैं और हमारा पालन-पोषण करते हैं.जैसे फल डाल से पककर अपने आप अलग हो जाता है, वैसे ही हमें मृत्यु के बंधन से मुक्त करो.
कैसे करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप
शिव पुराण के अनुसार, इस मंत्र को 108 बार जपना सबसे अच्छा होता है. इसके लिए कुछ आसान नियम हैं.
- सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें.
- एक साफ जगह पर आसन बिछाकर बैठें.
- भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं.
- मंत्र जपते समय मुख पूर्व दिशा की ओर रखें.
- रुद्राक्ष की माला से 108 बार मंत्र बोलें.
यदि आप इस तरीकें से इस मंत्र का जाप करते है, तो भगवान शिव की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और सेहत बनी रहेगी.
ALSO READ:Shani Jayanti 2026: 13 साल बाद शनि जयंती पर बन रहे दुर्लभ संयोग, इन पांच राशियों पर बरसेगी शनि कृपा
